जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी करते शिक्षक।
- फोटो : जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी करते शिक्षक।
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। एसटीएफ की नजर जिले में रहेगी। इसके लिए केंद्रों की एसटीएफ ने जानकारी जुटा ली है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद नकल के लिए बीते वर्षों में बदनाम रहा है। इस बार भी शिक्षा परिषद से जिले को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा है। हालांकि नकल को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
केंद्रों पर कक्षों में वॉयस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे कोई व्यक्ति बोलकर भी नकल न करा सके। इसकी निगरानी जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से लेकर मंडल व लखनऊ से की जा रही है।
प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। वहां की निगरानी भी 24 घंटे हो रही है। वहीं जिला एसटीएफ पुलिस की रडार पर है। आगरा एसटीएफ की टीम ने जिले से केंद्रों का विवरण मांगा वह उन्हें दिया गया है। अतिसंवेदशील सहित संवेदनशील आदि केंद्रों का विवरण लिया है। परीक्षा के दौरान अचानक से टीम पहुंच कर पड़ताल करेगी। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया अतिसंवेदनशील की श्रेणी में जिले को रखा गया है। इसके लिए एसटीएफ आगरा ने केंद्रों का विवरण मांगा था जो उन्हें दे दिया गया है।