फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
मृतक कुलदीप फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुुआ क्षेत्र में जीटी रोड स्थित गांव पुठिया के पास रोडवेज बस ने नोएडा से लौट रहे बाइक सवार सगे भाइयों को शनिवार सुबह करीब नौ बजे टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र के गांव नवादा निवासी कुलदीप (28) अपने बड़े भाई वितुल पुत्रगण श्याम सिंह के साथ बाइक से शनिवार सुबह दादरी नोएडा से अपने गांव लौट रहा था। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव पुठिया के पास बाइक सवार भाइयों को रोडवेज बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं वितुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दोनों दादरी के पास ही एक कंपनी में काम करते थे। यहां से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें