फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्र खारिज होने पर हंगामा

Thu, 26 Jan 2017 12:20 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
नामांकन पत्र खारिज होने पर हंगामा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 एटा विधानसभा क्षेत्र के दो निर्दलीय नामांकन खारिज होने पर प्रत्याशियों ने आरओ कक्ष के बाहर जमकर हंगामा बरपाया। निर्दलीय मोहम्मद अनीस ने कहा कि आरओ एटा सत्तरुढ़ दल के नेताओं के इशारे पर काम रहे हैं। इसी के चलते उनका नामांकन खारिज किया गया। जबकि नामांकनपत्र में सिर्फ दो फोटो, प्रस्तावकों के कालम में कुछ सूचना अधूरी थी। कमावेश ऐसे ही आरोप नामांकन खारिज होने पर सुशील कुमार ने लगाए हैं।
विज्ञापन



एटा विस सभा पर नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को कुल 22 नामांकन दाखिल हुए थे। बुधवार को नामांकन खारिज होने पर आरओ रवि प्रकाश श्रीवास्तव के कक्ष के बाहर हंगामा करते हुए मोहम्मद अनीस एडवोकेट ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन भरने आने पर उनकी तलाशी लेकर सेलफोन बाहर रखवा लिए गए, लेकिन सत्तारुढ़ दल के नेता बिना तलाशी के सेलफोन लेकर आरओ कक्ष तक पहुंचे थे।

आरोप है कि इसी की शिकायत आयोग से करने पर आरओ ने सत्तारुढ़ दल नेताओं के इशारे पर उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। मोहम्मद अनीस ने बताया कि नामांकन फार्म में दो प्रस्तावकों के कालम भरने के अलावा दो फोटो जमा होने थे, लेकिन आरओ ने 2.58 मिनट पर नोटिस थमाते हुए तीन बजे तक कागजी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए, जो मुमकिन नहीं था।
विज्ञापन


आरोप है कि जब आरओ से मिलने पहुंचे ने उन्हाेंने फटकार कर कक्ष से भगा दिया। अनीस ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग को फैक्स से भेजी है। दूसरा नामांकन सुशील कुमार का निरस्त हुआ। सुशील का आरोप है कि उनके नामांकन में मतदाता सूची की संख्या 338 के स्थान पर 538 लिख गया था। आरओ ने तीन बजे नोटिस देकर तीन बजे तक कागजी कार्रवाई पूरी करने को कहा, लेकिन संभव नहीं हो पाया और अब आरओ सुनने को तैयार नहीं हैं। जबकि मतदाता सूची नामांकन पत्र के साथ संलग्न थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें