फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन 40 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Tue, 24 Jan 2017 11:54 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
नामांकन करने जाते उम्मीदवार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड 40 नामांकन दाखिल हुए। मंगलवार को सपा, महानदल, लोकदल, वीपीआई समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। एक निर्दलीय प्रत्याशी के साथ दस प्रस्तावक आने से कलक्ट्रेट परिसर से लेकर आरओ रूम तक गहमागहमी दिखाई दी। आखिरी दिन चर्चित निर्दलीय नामांकन एटा से सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी रेखा यादव और अलीगंज से सपा प्रत्याशी विधायक रामेश्वर सिंह यादव की पत्नी राममूर्ति यादव का रहा। जिले में अभी तक सपा, बसपा, भाजपा और निर्दलीय समेत 62 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को मारहरा विस सीट पर सपा विधायक अमित गौरव यादव, लोकदल से रंजीत यादव, वोटर्स पार्टी ऑफ इंडिया से राम निवास एडवोकेट के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रुप से में शिवा राजपूत, हरेंद्र कुमार, भूदेवी, विद्याराम समेत 7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जलेसर विस सीट पर मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में धर्मेद्र पाल, गीता देवी, सुरेश, जयपाल और राजकुमारी समेत पांच नामांकन शामिल हैं। एटा विस सीट पर मंगलवार को आमजन क्रांति पार्टी से अनीस खां, निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में रेखा यादव, पंकज कुमार गुप्ता, महानदल से शिशुपाल सिंह यादव, मोहम्मद यासीन एडवोकेट (अंबेडकर समाज पार्टी), भगवान दास, सुखदेव सिंह, विनोद कुमार (भारतीय सुभाष सेना), सुशील कुमार, ओमेंद्र सिंह, राजेश, राजेश कुमार (वीआईपी), प्रदीप कुमार जन अधिकार मंच समेत 13 शामिल हैं। अलीगंज विधानसभा सीट से मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशियों ने रिकार्ड 15 नामांकन भरे। निर्दलीय नामांकन भरने वालों में राममूर्ति यादव, रामकिशोर यादव (महानदल), अतुल कुमार, दिलीप कुमार, गुरुदेव सिंह, श्यामपाल सिंह, हवलदार सिंह, राघवेंद्र सिंंह, रामबृजेश, फूल सिंह, मुकेश, सुखीवर सिंह, कमलेश मिश्र और श्रीराम सिंह शामिल हैं।  

आखिरी दिन चार विस सीट पर 62 नामंाकन
पहले चरण के नामांकन 17 जनवरी को शुुरू हुए थे। आज आखिरी दिन तक जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र में कुल 62 प्रत्याशियाें ने नामांकन दाखिल किए हैं। अलीगंज विस क्षेत्र में सपा, बसपा, भाजपा, महानदल और निर्दलीय प्रत्याशी समेत 21, एटा विस क्षेत्र में सपा, बसपा, सीपीआई, रालोद, महानदल और निर्दलीय प्रत्याशी समेत कुल 22, जलेसर विस क्षेत्र से सपा, बसपा, भाजपा और निर्दलीय समेत 9 और मारहरा विस क्षेत्र में सपा, बसपा, भाजपा और निर्दलीय समेत कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें