फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.83 लाख से बढ़ाई जाएगी स्टेडियम की सुंदरता

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के स्टेडियम की सुंदरता नया द्वार बनवाकर बढ़ाई जाएगी। 1986 के बाद इसका जीर्णोद्धार आरईडी द्वारा करीब तीन लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम का निर्माण 1986 में किया गया। जिसके बाद से इसमें कोई काम नहीं कराया गया। अब सबसे पहले इसके मुख्य द्वार के जीर्णोद्धार का काम किया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से दो लाख 83 हजार रुपये की लागत से मुख्य दरवाजे का निर्माण किया जाएगा। प्रशासनिक मद के तहत इसका काम किया जाएगा। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने इस काम को करने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है।
1986 में बना था गेट:
साल 1986 में मई माह में स्टेडियम का तत्कालीन जिलाधिकारी जैकब थामस द्वारा शिलान्यास किया गया था। जिसके बाद से अब इसके गेट का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो लाख 83 हजार रुपये की लागत से जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम के मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार किया जाना है। इसके लिए जल्दी ही कार्य शुरू किया जाएगा।
- मोहम्मद शमीम, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें