एटा। जिले के पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल आयोजन को लेकर दो विभागों के मध्य मामला उलझ गया है। जिसके बाद खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए समस्या खड़ी होती नजर आ रही है। 6 व 7 दिसंबर को बेसिक शिक्षा विभाग स्टेडियम में जूनियर व सीनियर बालक तथा बालिका वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित करा रहा। मंगलवार को बेसिक के अधिकारी पहुंचे तो मामला उलझ गया। पता चला कि स्टेडियम पहले से जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन बुक किया हुआ है।
इस मामले में स्टेडियम प्रभारी हेमलता सेंगर ने बताया कि जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने मैदान पहले बुक कराया है। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी की तरफ से पत्र बाद में पहुंचा है। जिसके चलते खेल कराने का मामला उलझ गया है। सूत्रों के मुताबिक मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने दोनों ही पक्षों को आपसी सहमति के साथ खेल कराने को कहा है। अब देखने वाली बात है कि बुधवार को कौन सी खेल प्रतियोगिता होगी।