फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो हजार से अधिक गोवंश किसानों की फसलों को कर रहे बर्बाद

Tue, 05 Dec 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में निराश्रित गोवंशों की वजह से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इसका असर उत्पादन पर भी पड़ रहा है। गोवंशों को पकड़ने के लिए प्रशासन की ओर से 6 विभागों को संयुक्त कार्रवाई करने के लिए लगाया गया है। लेकिन अब तक किसानों को समस्या से पूरी तरह निजात नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गोवंश खेतों में दिखाई दे रहे हैं। इसकी वजह से रबी की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। किसान फसलों को बचाने के प्रयास कर रहा है लेकिन हर समय खेत पर नहीं रह सकता, ऐसे में गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। फसल अभी से खराब हो रही है, ऐसे में उत्पादन कम होना स्वाभाविक है। इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ी हुई हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी गोवंशों की संख्या में कमी आने की बात कह रहे हैं। लेकिन धरातल पर देखा जाए तो गोवंश झुंड बनाकर घूमते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें