फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेलकूद महोत्सव में स्प्रिंग हाउस विजेता

Sat, 22 Nov 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अवागढ़ प​ब्लिक स्कूल में विजयी विद्या​र्थियों को पुरस्कृत करते स्कूल मैनेजर व अन्य। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
अवागढ़। अवागढ़ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसमें स्प्रिंग हाउस विजेता रहा। स्कूल के मैनेजर डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय (बंटी बाबू) और निदेशक सजल वार्ष्णेय ने परिणाम की घोषणा की। सी हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल मैनेजर ने छात्रों को उनकी जीत व मेहनत के लिए बधाई दी। कहा कि खेल केवल जीतने के लिए नहीं बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी माध्यम है।
विज्ञापन


निदेशक ने कहा कि इस एनुअल स्पोर्ट्स डे ने यह साबित कर दिया कि खेलकूद के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, साहस और टीम भावना का विकास होता है। इस दौरान प्रधानाचार्य अतुलेश कुमार, कोच रवि यादव, चंद्र शेखर, नरेंद्र कुमार, अध्यापक योगेश यादव, श्रुति चौहान, प्रियंका चौहान, ऋचा जैन, आस्था जैन, सौरभ वशिष्ठ सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें