अलीगंज में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करते क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन व अन्य ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। विकास खंड अलीगंज के टपुआ में बनाया जा रहा स्टेडियम अलीगढ़ मंडल का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। 12.27 एकड़ जमीन पर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। ये दस करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार किया जाएगा। शासन ने इसके निर्माण के लिए एक करोड़ 97 लाख रुपये की अंतिम किस्त स्वीकृत कर दी है।
विकास खंड अलीगंज के टपुआ गांव में बन रहे सबसे बड़े स्टेडियम का निर्माण वजट न होने से वर्ष 2018 से लटका हुआ था। अब शासन ने निर्माण पूरा करने के लिए हरी झंडी दे दी है। शासन ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम अलीगढ़ को स्टेडियम के निर्माण के लिए एक करोड़ 97 लाख रुपये की अंतिम किस्त के लिए स्वीकृति दे दी है। किस्त अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा। टपुआ में स्टेडियम का निर्माण कुल 10 करोड़ सात लाख की लागत से तैयार कराया जा रहा है।
अत्याधुनिक संसाधनों से होगा परिपूर्ण
जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि टपुआ में निर्माणाधीन स्टेडियम में एक मल्पटीपरपज हॉल का निर्माण किया जा रहा है, वहीं अन्य खेल के मैदान तैयार किए जा रहे हैं। जो अत्याधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण होगा।