एटा। शहर के गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में राज्यस्तरीय पेसिफिक खेल प्रतियोगिता में कानपुर की टीम विजेता और एटा की टीम उपविजेता रही। इस दौरान विभिन्न वर्गों में दौड़ के मुकाबले भी हुए।
समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद चित्तौड़िया रहे। चित्तौड़िया ने कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेलों के माध्यम से ही समाज में प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह ने कहा कि खेल ही हर किसी को परिपक्व बनाता है। प्रतियोगिता का आयोजन पैसिफिक खेल संघ (उत्तर प्रदेश) के सचिव ललित यादव द्वारा किया गया। भारतीय खेल महासंघ के सचिव विपन यादव, आईसीएसई के सचिव रामनिवास, दीपक जैन, धर्मेद्र सिंह, अमर दुबे, आदि उपस्थित रहे। गुरुवार को कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबलों में कानपुर ने एटा को हरा दिया।
200 मीटर दौड़ में जूनियर वर्ग में अभिरंजन सिंह तोमर ने पहला, अनुज यादव ने दूसरा और अंश अवस्थी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में प्रदीप कुमार ने पहला, ब्रजेश ने दूसरा और संजय सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में अंडर 17 में सोनू कुमार प्रथम, सोनू द्वितीय और प्रेमवीर कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर वर्ग में अभिषेक यादव ने प्रथम, अनिल पाल ने द्वितीय, विमल कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में रमन शर्मा ने प्रथम, विकास यादव ने द्वितीय और अंकित ने तीसरा स्थान पाया।
800 मीटर दौड़ अंडर 17 वर्ग में पवन ने प्रथम, राजू ने द्वितीय, दीपेश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर वर्ग में धर्मवीर सिंह ने प्रथम, पुष्पेंद्र ने द्वितीय, आशीष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में सैयद अली ने प्रथम, रवि यादव ने द्वितीय, अवनीश ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर 19 वर्ग में योगेश कुमार ने प्रथम, देव प्रकाश ने द्वितीय, पवन कुमार ने तृतीय स्थान पाया।
1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शुभान ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय, प्रदीप कुमार ने तृतीय स्थान पाया। वहीं बालिका वर्ग में आकांक्षा सिंह परिहार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
3000 मीटर दौड़ में वेदराम सिंह ने प्रथम, अशोक द्वितीय और इल्याश ने तृतीय स्थान पाया।
5000 मीटर में अजीत ने प्रथम, रानू ने द्वितीय, अंश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
10000 मीटर दौड़ में विशाल सिंह तोमर ने प्रथम, पुनीत कुमार कुशवाह ने द्वितीय, विपिन सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।