फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुष्कर्म मामले में जेल से अदालत में पेश हुए सपा नेता जुगेंद्र सिंह, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

Tue, 17 Sep 2024 06:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में दुष्कर्म मामले में सपा नेता जुगेंद्र सिंह जेल से अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं। इसके बाद सुनवाई के लिए अगली तारीख दी है। 
विज्ञापन
कोर्ट । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह को जिला कारागार से अदालत में पेश किया गया। मंगलवार को एससी-एसटी कोर्ट में उनके आरोपों पर सुनवाई हुई। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख दी है। 

विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता जुगेंद्र सिंह पर जैथरा थाना में दुष्कर्म का मुकदमा बीते वर्ष दर्ज कराया गया था। अनुसूचित जाति की एक महिला का आरोप था कि उसके साथ सपा नेता ने दुष्कर्म किया। सपा नेता इन दिनों जेल में निरुद्ध हैं। 

आरोपों पर सुनवाई के लिए जुगेंद्र सिंह को तलब किया। उनके अधिवक्ता ने झूठे और राजनीतिक षड़यंत्र के तहत लगाए गए आरोप बताते हुए इन्हें खत्म करने की मांग की। अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्क सुनकर अगली तारीख दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें