फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 में पूर्ण बहुमत में आ रही सपा सरकार: जुगल बाल्मीक

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। सपा नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जुगल बाल्मीकि बृहस्पतिवार को मारहरा पहुंचे। समाज के लोगों से प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव पर मंथन किया। कहा कि 2022 में सपा सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है।
विज्ञापन

जुगल बाल्मीकि ने कहा कि चुनाव में तरह-तरह के प्रलोभन देने के लिए बहुरूपिया बनकर तमाम नेता आपके पास आएंगे। आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है। हाथरस एवं आगरा के कांड को कोई नहीं भुला सकता। बीजेपी हमारे समाज का शोषण करने पर तुली है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार सिंह यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली से भी अधिक सुविधाएं देने का वादा किया है।
जिलाध्यक्ष वहीद महमूद जुबैरी ने कहा कि अखिलेश यादव के सीएम बनने के बाद सभी को उनका हक दिलाया जाएगा। भूपेन्द्र प्रजापति, प्रमोद प्रेमी, महेन्द्र दिवाकर, संदीप यादव, दिनेश, अभिषेक, साहिद हुसैन, खलील अहमद, सुनील, अरविन्द, अशोक, नीलू, भूरा, नीलवतन, सचिन, श्याम कुमार, श्यामबाबू, रवेन्द्र, आकाश, नीरज, दिलीप, अमित, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें