फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रतिबंध के बाद भी हो रहा सोरा कारखानों का संचालन

Wed, 28 Feb 2024 05:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने बुधवार को तहसील में धरना दिया। समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। अवैध रूप से सोरा कारखानों के संचालन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रमुख महासचिव शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि तहसील जलेसर में किसानों के बैनामा रोके जा रहे हैं तथा दाखिल खारिज के लिए कर्मचारी किसानों से रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इसको तत्काल प्रभाव से रोका जाए व भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कृषि संबंधी किसानों के कर्ज को माफ किया जाए। घरेलू विद्युत के दाम आधे किए जाएं, निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में भेजा जाए, रीयल टाइम खतौनी में सुधार करके पुरानी खतौनी लागू की जाए। किसानों से कर्ज वसूली तत्काल रोकी जाए आदि मांगें भी कीं।
प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने गांव सरानी में कोटा डीलर द्वारा राशन कार्डों में घपला कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि मृतकों के नाम के राशन कार्डों पर राशन लिया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू यादव, प्रदेश सचिव प्रत्येंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, करन ठाकुर, झलेंद्र सिंह, बॉबी, राजपाल सिंह दिव्यांशु ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें