कांग्रेस पार्टी कार्यालय सोरों गेट पर कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी का 69 वां जन्म दिवस मनाया। कांग्रेसियों ने उनकी लंबी आयु की कामना की।
जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सभी को समान रुप से हक दे सकती है। पार्टी की नीतियों से किसान लाभान्वित हुए हैं। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने में कांग्रेस ही सफल हो सकती है। वर्तमान सरकार में सांप्रदायिक मामले बढ़े हैं। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत होकर उभरेगी।
सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान शहर कमेटी अध्यक्ष तरुण शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, इरशाद कुरैशी, झम्मन सिंह, राजीव चौहान, महेंद्रपाल सिंह वर्मा, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।