फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने डायल 100 के पीआरवी वाहन पर किया हमला-फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची डायल 100 की पीआरवी पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में वाहन को निशाना बनाया गया जब कि पीआरवी पर तैनात सिपाहियों के साथ अभद्रता की गई। पीआरवी पर तैनात सिपाही हमले की बात स्वीकार कर रहे हैं लेकिन अन्य पुलिस को इसकी खबर तक नहीं है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र में डायल 100 की पीआरवी 1960 तैनात हैं, बुधवार को पीआरवी पर तैनात सिपाहियों को एक बाइक वाले ने सूचना दी कि धरौली तिराहा पर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो रहा है। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के सिपाहियों के साथ एक पक्ष ने गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए सिपाही वाहन में अंदर बैठ गए। लेकिन फिर भी दबंग नहीं माने और लाठी-डंडों से पीआरवी वाहन संख्या 1960 पर हमला कर दिया।
इसके निशान भी वाहन पर बन गए। सूचना पर सीओ अजय भदौरिया और थाना प्रभारी जैथरा सतपाल सिंह भाटी भी पहुंच गए। लेकिन अपने महकमा की बात नहीं सुनी गई। बाद में झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। वारदात के बाद से पीआरवी के सिपाहियों का मनोबल टूटा हुआ है। हालांकि पुलिस अधिकारी ऐसा कुछ भी होने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन------
धरौली तिराहे पर दो पक्षों में झगड़ा होने के बाद जाम लगाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा था, पीआरवी वाहन पर हमला और पुलिस से अभद्रता होने का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - सतपाल सिंह भाटी, थाना प्रभारी, जैथरा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें