फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का सामान लूटने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पुलिस ने ट्रांसफार्मर का सामान व विद्युत तार चुराने वाले गिरोह के छह सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्यों ने लूट की तीन घटनाएं कबूली हैं। पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि सुन्ना नहर के पास बने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस की दीवार के पास पिलुआ पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के बाद छह आरोपियों को लूट को षड्यंत्र रचते हुए गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी, 1 बंडल विद्युत तार तथा लूट करने के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपी 17 मई की रात पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्रीय पूनी संयंत्र पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर उनकी रायफल, मोबाइल तथा ट्रांसफार्मर के अंदर के तांबा को लूटकर ले गए थे। 25 मार्च को आरोपियों ने मिरहची क्षेत्रांतर्गत ग्राम चाठी से 33 केवीए लाइन का तार काट लिया था। 26 मई की रात में जीटी रोड पर एआरटीओ ऑफिस के पास ग्राम सैंथरी में बने रेस्ट हाउस में लगे ट्रांसफार्मर को खोलकर सामान चोरी कर लिया था।
पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव बंथल निवासी मानसिंह, विष्णु, हापुड़ के हाफिजनगर निवासी तेजवीर, हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी राजू अहेरिया, गाजियाबाद के ढवारसी निवासी अनीस, मेरठ के कस्बा धौलड़ी निवासी उस्मान को पकड़कर जेला भेजा गया है। वहीं हाथरस जनपद के मोहनपुरा निवासी राहुल, हरियाणा के देवनगर निवासी राजकुमार फरार हो गए। उस्मान कबाड़ का काम करता है, जिसके माध्यम से सामान बेचकर जो पैसा आता था आरोपी उसको आपस में बांट लेते थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें