एटा। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को लेकर मेडिकल कॉलेज की मैटरनिटी विंग में पीडियाट्रिक इनटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) की पूरी तैयारियां हो गई हैं। शुक्रवार को यहां मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। एक से 18 वर्ष के कोरोना मरीजों को पीकू में भर्ती कराया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज स्थित मैटरनिटी विंग में 100 शैय्या (बेड) बेंटीलेटर सहित तैयार किए गए हैं। पीकू में सेवाएं देने वाले बाल रोग विशेषज्ञ बाल रोगियों का इलाज करेंगे।
अब बाल रोगियों को गंभीर हालत में भी इनटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती किया जा सकेगा और गहन परीक्षण के बाद बेहतर उपचार दिया जाएगा। यहां पर मेडिकल कॉलेज की ओर से एनएचएम, फार्मासिस्ट, बैंटीलेटर टैक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, हाइजीनिस्ट, ईसीजी टेक्नीशियन आदि पदों पर नियुक्तियों कर ली गई हैं। पीकू प्रभारी डॉ. एबी सिंह ने बताया कि 100 बेड का यह वार्ड पूरी तरह से तैयार है। सभी पर बेंटीलेटर की सुविधा है। शुक्रवार को मॉकड्रिल कर कर्मचारियों को एक तरह से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे कि आने वाले समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।