फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में 70 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित

विज्ञापन
हड़ताल के दौरान केनरा बैंक के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करते बैंककर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीयकृत बैंकों ने दो दिवसीय हड़ताल बृहस्पतिवार को शुरू कर दी। बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल शुरू की गई है। पहले दिन करीब 70 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। शहर में बृहस्पतिवार को सिविल लाइन स्थित केनरा बैंक के सामने बैंककर्मियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रीयकृत बैंकों का निजीकरण न करने की मांग की।
विज्ञापन

हालांकि प्राइवेट बैंकों ने हड़ताल नहीं की। वहां पूरे दिन लेन-देन होता रहा। जबकि केनरा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आर्यावर्त बैंक, डिस्ट्रिक्ट कॉपरे टिव बैंक आदि राष्ट्रीयकृत बैंकों ने हड़ताल रखी। कहा कि शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान केनरा बैंक के क्षेत्रीय सचिव प्रभात कुमार, सहायक क्षेत्रीय सचिव हेमंत कुमार, अवधेश सिंह, आरसेटी निदेशक हेमंत कुमार, अमन शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें