फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में रफ्तार का कहर: ऑटो की टक्कर से छह कांवड़िए हुए गंभीर रूप से घायल, आगरा किया गया रेफर

Fri, 11 Jul 2025 04:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

एटा में एक ऑटो का कहर देखने को मिला। जहां कांवड़ लेकर लौट रहे छह कांवड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कांवड़िए सड़क हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ लेकर लौट रहे 6 कांवड़िए बृहस्पतिवार की देर रात आगरा रोड पर गांव बहादुरपुर के पास ऑटो की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गांव सेसई थाना बदरवास जिला शिवपुरी निवासी धनपाल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के ही यशवंत, अभिषेक, राजेश और भईया यादव के साथ सोरों जी से कांवड़ लेकर गांव लौट रहे थे।

कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड पर गांव बहादुरपुर के पास पीछे से आ रहे ऑटो की चपेट में आने से सभी लग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया।
विज्ञापन


चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद यशवंत की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। यहां से थोड़ा आगे नगला गलू के पास जा रहे दो कांवड़िए बाइक की चपेट में आ गए। इनमें से कामेंद्र निवासी पौती खेड़ा थाना डौकी जिला आगरा घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है। शेष सभी घायल कांवड़ियों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें