फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया जिला

Thu, 10 Jul 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। श्रावण मास शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है। पूरे माह भगवान भोलेनाथ के भक्त कांवड़ लेकर जिले से होकर गुजरेंगे। इस यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़ी व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटकर अधिकारी तैनात किए गए हैं। शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख मार्गों पर 95 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और रूट पर पड़ने वाले 64 कटों को बंद किया गया है।
विज्ञापन


सीओ यातायात अमित कुमार राय ने बताया कि सावन के महीने में आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान से काफी संख्या में लोग कासगंज जिले के सोरों जी व कछला गंगा घाट से कांवड़ में जल लेकर लौटते हैं। इस यात्रा के दौरान जिला मुख्यालय से गुजरते हैं। इनका प्रमुख रूट कासगंज, आगरा और शिकोहाबाद मार्ग रहता है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए एक माह के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था शुक्रवार से लागू कर दी गई है। इसके तहत कानपुर की और से आने वाले सभी भारी वाहन आरटीओ ऑफिस से बाईपास होते हुए अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

फर्रुखाबाद व अलीगंज की ओर से आने वाले भारी व लोडिंग वाहन कुसाड़ी बाईपास से होते हुए गंतव्य को जाएंगे। शिकोहाबाद व जसराना की ओर से आने वाले भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे और हल्के वाहन चपरई मोड़ से सकीट होते हुए गंतव्य को जाएंगे। आगरा और टूंडला की ओर से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे व हल्के वाहन रजावली चौराहा से सकरौली व जलेसर होते हुए निकलेंगे। अलीगढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन चौथा मील बाईपास से गुजरेंगे, कासगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहन पूर्णरूप से बंद रहेंगे।
विज्ञापन


सहावर, गंजडुंडवारा की ओर से आने वाले भारी वाहन बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। आगरा रोड से आने वाले भारी वाहन कैंटर, ट्रक, डीसीएम आदि पूर्णरूप से बंद रहेंगे और हल्के वाहन जावड़ा नहर पुल से बाईपास के लिए निकलेंगे। यह व्यवस्था 11 जुलाई से 9 अगस्त तक लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग की निगरानी व सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख मार्गों पर 95 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और रूट पर पड़ने वाले अनावश्क 64 कटों को बंद किया गया है। जरूरी कट को ही खुला छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें