फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बढ़ते पारे ने कराया संग्राम: ससुराल में बहन गर्मी से थी परेशान, भाई ने जीजा को मारी कुल्हाड़ी

Fri, 21 Jun 2024 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

अफसर खान ने बताया कि बेटे महरोज की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व अगोनापुर निवासी जहाना बेगम के साथ की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष से अनबन रहने लगी। बहू जहाना ने कुछ दिन पूर्व ही कहा था कि बिजली न आने की वजह से गर्मी में रहा नहीं जाता। ऐसे में हम लोग 10 दिन पहले ही नया इनवर्टर और बैटरी खरीद कर लाए, लेकिन बिजली न आने की वजह से वो भी चार्ज नहीं हो रहा। 
विज्ञापन
साले ने किया जीजा पर वार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के एटा स्थित जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला अचल में बिजली की कटौती और गर्मी के बढ़ते पारे ने घर में संग्राम करा दिया। बहन को गर्मी से परेशान देख भाई ने अपने जीजा के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। घायल को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर हालत में फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

गांव नगला अचल निवासी अफसर खान ने बताया कि बेटे महरोज की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व अगोनापुर निवासी जहाना बेगम के साथ की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष से अनबन रहने लगी। बहू जहाना ने कुछ दिन पूर्व ही कहा था कि बिजली न आने की वजह से गर्मी में रहा नहीं जाता। ऐसे में हम लोग 10 दिन पहले ही नया इनवर्टर और बैटरी खरीद कर लाए, लेकिन बिजली न आने की वजह से वो भी चार्ज नहीं हो रहा। इसके कारण पंखा नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को पुत्रवधू के भाई जाकिर और शाकिर खान अपने कुछ साथियों के साथ घर पर आए। यहां बिजली न होने पर अपने जीजा के साथ बहस करने लगे और बहन को घर ले जाने की जिद्द पर अड़ गए। इसी कहासुनी में बात आगे बढ़ी तो घर के आंगन में रखी कुल्हाड़ी उठाकर शाकिर ने मेरे बेटे की पीठ पर वार कर दिया। इसके चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पति-पत्नी का पिछले कई माह से विवाद चल रहा था। तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें