फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: जलेसर में नहीं थम रहा है अवैध खनन, रात में सक्रिय हो जाते हैं माफिया; देखें वायरल वीडियो

Thu, 20 Jun 2024 06:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में काफी प्रयास के बाद भी खनन माफिया पर लगाम नहीं कसी जा सकी है। जलेसर क्षेत्र से दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें रात के समय धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा की जलेसर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात होते ही खनन माफिया इस अवैध कारोबार को अंजाम देने में जुट जातें हैं। गत मंगलवार की रात में सोशल मीडिया पर एक बार फिर दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें खनन माफियाओं द्वारा इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बावजूद गठित टीम के मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन





 

मंगलवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो गये। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में जेसीबी मशीन एवं डंपरों को दिखाया गया है। जो अवैध खनन करने में जुटे हुए हैं। वायरल वीडियो में माफियाओं द्वारा यह अवैध खनन रात के समय किया जाना बताया जा रहा है। साथ ही जिस जगह अवैध खनन किया जा रहा है वहां भी मिट्टी खोदे जाने के गढ्ढे दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों वायरल वीडियो थाना जलेसर क्षेत्र के बताये जा रहे हैं। एक वीडियो कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नगर में सादाबाद रोड स्थित हाथरस प्राइवेट बस अड्डे के के पीछे का बताया जा रहा है। जबकि दूसरा वीडियो जलेसर कोतवाली क्षेत्र के ही गांव नगबाई का बताया जा रहा है।

 
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन की जानकारी रात में ही राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को दी गई थी। इसके बावजूद किसी भी अधिकारी ने मौके पर आकर अवैध खनन को नहीं रोका। हालांकि समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं एसडीएम राजकुमार मौर्य का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अवैध खनन रोकने के बावत गठित टीम से इस संबंध में जानकारी की जाएगी। अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें