फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंदी के दिन भी बढ़े चांदी के दाम, दुकानों पर सन्नाटा

Sun, 17 May 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सोना-चांदी को लेकर बाजार में पिछले 10 दिनों से भूचाल मचा हुआ है। अब चांदी के आयात पर रोक की खबर ने सर्राफा बाजार में खलबली मचा दी है। इसका असर रविवार को देखा गया। बंदी के दिन भी चांदी के दामों में सात हजार रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आगामी दिनों में चांदी की कीमतें बढ़ने का अंदेशा लगा रहे है। आज बाजार खुलने पर चांदी की कीमतें और तेज हो सकती हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील लोगों से की है। इसके बाद खलबली मची हुई है। लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। लोग मान रहे हैं आने वाले समय में सोना बेहद सस्ता न हो जाए। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में सोने के दामों में उतार चढ़ाव आया है। सोना 1 लाख 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा। शनिवार को 1 लाख 53 हजार पर बंद हुआ। चांदी के दाम भी ऊपर नीचे हो रहे हैं। गत एक सप्ताह में चांदी ने 47 हजार रुपये से अधिक की छलांग लगाई और तीन लाख रुपये के करीब पहुंच गई। फिर इसमें गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को 2 लाख 64 हजार रुपये प्रतिकिलो पर यह बंद हुई। सर्राफ अमर सिंह वर्मा ने बताया कि चांदी के दामों में रविवार को भी बढोत्तरी देखी गई है। एमसीएक्स 2 लाख 71 हजार तक पहुंच गया है। सात हजार रुपये की बढोत्तरी बंदी के दिन हुई है। सोमवार को धातु के दाम और बढ़ सकते हैं।

दुकानों पर सन्नाटा, हल्के आभूषण पसंद कर रहे लोग
सोने-चांदी के दामों में उतार चढ़ाव के चलते सर्राफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानों पर ग्राहक बेहद कम पहुंच रहे हैं। शादी वाले घरों का बजट गड़बड़ाया है। लोग अब हल्के आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें