फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत थमी, कमर्शियल की बरकरार

Fri, 20 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
ठंडी सड़क ​स्थित गैस एजेंसी पर केवाईसी कराते लोग। संवाद
विज्ञापन
एटा/जैथरा। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच जिले में उत्पन्न गैस संकट अब कम होता दिख रहा है। गैस एजेंसियों पर पहले की तुलना में लाइनें काफी कम हो गई हैं। केवाईसी के लिए एजेंसियों पर लोग पहुंच रहे हैं। वहीं कमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। इससे खानपान विक्रेताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गैस की कमी के चलते कुछ समय के लिए कंपनियों ने होम डिलीवरी रोक दी थी जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। होम डिलीवरी शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उपभोक्ता डिजिटल माध्यमों से गैस बुक कर सुचारू रूप से सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से केवाईसी पूरा कराने की अपील भी की है।
वहीं कस्बा जैथरा में पिछले दो सप्ताह से जारी घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत ने लोगों की रसोई की रफ्तार थाम दी है। हालात यह हैं कि लोगों को एक बार फिर पारंपरिक चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है। बाजार में उपलों के दाम तीन सौ रुपये सैकड़ा पार कर चुके हैं जबकि सूखी लकड़ी दस रुपये किलो में भी मुश्किल से मिल रही है।
विज्ञापन



त्योहार पर हो रही परेशानी
ईद का त्योहार है, लेकिन घर में कई दिनों से गैस खत्म हो गई है। लकड़ी की टाल से लकड़ी भी गीली मिली। मजबूरन बच्चों को सूखी लकड़ी के लिए खेतों पर भेजना पड़ा अब चूल्हे पर ही खाना बनेगा। - निसार अहमद, कसौलिया




काफी समय से गैस पर ही खाना बन रहा था। अब चूल्हा, फुंकनी, चिमटा व उपलों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। पत्नी को चूल्हे पर खाना बनाने की आदत नहीं है लेकिन क्या करें मजबूरी है। - प्रदीप मिश्रा, गांधी नगर, जैथरा



केवाईसी में दिक्कतें, उपभोक्ता हो रहे परेशान
गैस एजेंसियों पर केवाईसी कराने पहुंचे उपभोक्ताओं को सर्वर की समस्याओं व कर्मचारियों के कम रहने से परेशानी उठानी पड़ रही है। कई उपभोक्ता पर्ची निकलवाने व केवाईसी अपडेट के लिए लाइन में खड़े दिख रहे हैं। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि जब एजेंसियां होम डिलीवरी दोबारा शुरू कर चुकी हैं तो केवाईसी प्रक्रिया को भी सुचारू बनाने के लिए पर्याप्त स्टाफ व बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।




रामलीला ग्राउंड पर गैस वितरण से मिली राहत
अवागढ़। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर गैस सिलेंडरों की कमी की उड़ रही अफवाहों के बीच इंडियन गैस एजेंसी ने रामलीला ग्राउंड, टाउन एरिया के पास विशेष गैस वितरण शिविर लगाया। एजेंसी कर्मचारियों ने गाड़ी के माध्यम से मौके पर ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराए जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

ठंडी सड़क स्थित गैस एजेंसी पर केवाईसी कराते लोग। संवाद

ठंडी सड़क स्थित गैस एजेंसी पर केवाईसी कराते लोग। संवाद

ठंडी सड़क स्थित गैस एजेंसी पर केवाईसी कराते लोग। संवाद

ठंडी सड़क स्थित गैस एजेंसी पर केवाईसी कराते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें