फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पपीता वापस न करने पर दुकानदार को पीटा, 3 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के अंतर्गत पपीता वापस न करने पर तीन लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। इस मामले में तीनों के खिलाफ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
सोनू निवासी फगनौल कस्बा में पपीता बेचने के काम करता है। उसने फगनौल निवासी हासिम, लल्लू और लडन के खिलाफ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शनिवार को तीनों दुकान से पपीता खरीदकर ले गए। थोड़ी देर बाद वापिस करने आए तो उन्होंने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आया भतीजा सचिन को पीटने लगे। जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि पपीता वापिस करने को लेकर विवाद हुआ था। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मां को बचाने आए युवक और किशोर को लाठी-डंडों से पीटा
जलेसर (एटा)। क्षेत्र के मोहल्ला ठगेलान इस्लामनगर में आपसी विवाद के चलते दबंगों ने एक महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। शुक्रवार की रात करीब 9:15 बजे पीड़ित मुहम्मद हुसैन की मां हसन बानो अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी मोहल्ले के ही नामजद आरोपियों ने वहां पहुंचकर गाली गलौज शुरू कर दी। जब महिला ने अभद्रता का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित और उसके भतीजे छोटू पर भी आरोपियों ने रहम नहीं किया। आरोप है कि चारों हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया, जिससे महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रेफर कर दिया है, जहां उनका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें