फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीक्रेट रूम, घंटों के हिसाब से डील और फिर रेड, होटल में चल रहा था देह व्यापार, ऐसे हाल में मिलीं लड़कियां

Mon, 13 Apr 2026 12:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में होटल पर छापेमारी के दौरान गंदे खेल का खुलासा हुआ, जहां से तीन युवतियों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने होटल संचालक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर होटल सील कर दिया है।
विज्ञापन
कासगंज रोड पर स्थित होटल पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस की टीम। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शनिवार देर रात कासगंज रोड स्थित न्यू क्लासिक होटल पर छापा मारा। यहां पुलिस को देह व्यापार का गंदा खेल होता मिला। वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने होटल से तीन युवतियों काे मुक्त कराया है। इनमें दो पश्चिम बंगाल की हैं। वहीं होटल को सील कर दिया है। होटल संचालक और कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि कासगंज रोड स्थित न्यू क्लासिक होटल में संदिग्ध गतिविधियों और देर रात तक संचालन की सूचना प्राप्त हुई। इस पर उन्होंने कोतवाली देहात की टीम, नायब तहसीलदार सतीश कुमार और महिला पुलिस कर्मियों सहित होटल पर छापा मारा। बड़ी संख्या में पुलिस की गाड़ियां देखकर वहां आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने होटल के कमरों को चेक किया। वहां से से तीन युवतियों को मुक्त कराया। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं। 

सीओ के अनुसार होटल संचालक भोले निवासी थाना पिलुआ और कर्मचारी मनवीर निवासी मगथरा थाना सिढ़पुरा कासगंज को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दो युवतियां पश्चिम बंगाल की हैं, जबकि एक बुलंदशहर की है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। होटल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जगह-जगह चल रहे अवैध होटल
शहर ही नहीं हाईवे और कस्बों में भी इस तरह के होटल संचालित हो रहे हैं। यहां एक विशेष कंपनी का नाम लिखा रहता है। यहां देह व्यापार और अवैध गतिविधियों की चर्चाएं आम हैं। बिना किसी मानक के होटलों का संचालन हो रहा है। सुरक्षा के भी यहां कोई इंतजाम नहीं है। पुलिस भी इनकी अनदेखी करती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें