एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में भाई-बहन समेत सात लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। थाना रिजोर क्षेत्र स्थित गांव निधौली खुर्द के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार आनंद कुमार और इसकी 15 वर्षीय बहन सुमन घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से आनंद को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव पुठिया के पास बाइकों की भिड़ंत में आबिद अली निवासी रामपुर थाना चंदौसी जिला संभल और दूसरी बाइक पर सवार लालाराम निवासी कपरैटा थाना पिलुआ घायल हो गए। दोनों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। थाना व कस्बा अवागढ़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मोहित कुमार और आर्येंद्र निवासी गुलाबपुर थाना अवागढ़ घायल हो गए, मोहित को अलीगढ़ रेफर किया गया है। एक अन्य हादसे में सुरजीत कुमार निवासी कुंवरपुर थाना रिजोर घायल हुआ है। इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद