फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पशु वध स्थल पर कार्रवाई में सात गिरफ्तार, एक पकड़ से दूर

Fri, 19 Jun 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। सटीक सूचना पर पुलिस फोर्स ने शुक्रवार को तड़के नगर के बड़ा बाजार में अवैध रूप से संचालित एक कट्टीघर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक युवक मौके से भाग गया। मौके से भारी मात्रा में मांस और उपकरण बरामद किए हैं, पुलिस ने सैंपल लेकर जांच के लिए मथुरा भेजे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजयपाल सिंह राघव को पता चला कि नगर के बड़ा बाजार चौराहा के पास एक भवन में पशु वध किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की अलसुबह टीम के साथ छापा मारा। अचानक पुलिस फोर्स को देख पशु वध कर रहे लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। कार्रवाई में पुलिस ने पशु वध करते हुए मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी मोहम्मद समीर, सौरभ, बिलाल, मोहल्ला पठानान निवासी अदनान, मोहम्मद आरिफ, मोहल्ला सरायखानम निवासी अकरम और इकबाल को मौके से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से भागने वाले अफसर की तलाश पुलिस कर रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय राघव ने कहा सभी आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मौके से बरामद मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए मथुरा भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें