फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्राकृतिक खेती से कम लागत में आय बढ़ा रहे किसान

Fri, 19 Jun 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र परिसर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी लेते प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत । स
विज्ञापन
एटा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में समेकित जन कल्याण व जन जागरूकता अभियान व जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि और जिला प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहे हैं। किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे खेती की लागत कम होगी, भूमि की उर्वरा शक्ति सुरक्षित रहेगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने प्राकृतिक खेती को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए किसानों से इसे अपनाने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्षों में गांव, गरीब और किसान के विकास को प्राथमिकता देते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत के निर्माण, जैविक कीट नियंत्रण व रासायनिक उर्वरकों के विकल्पों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई गईं।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री और विधायक मारहरा के साथ-साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। उप कृषि निदेशक सुमित पटेल ने अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों व उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी, जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, सतेंद्र सिंह जादौन, रमेश राजपूत, केशव राना, नीलम चौहान, उदय प्रताप सिंह राघव, दुलारे सिंह भदौरिया, अंबरीश सिकरवार, गजेंद्र शर्मा, राजेश वर्मा, कौशिक राजपूत, जितेंद्र दिवाकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें