फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर ठप होने से नहीं हो सके बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तहसील सदर स्थित उप निबंधक कार्यालय में बैनामा कराने के लिए अब भीड़ नहीं जुट रही है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद बैनामा कराने वालों को तारीख और समय दिया जा रहा है। वहीं सोमवार को यहां सर्वर डाउन होने के चलते बैनामा नहीं हो सके। लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा के लिए उमड़ रही भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद से यहां व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन एसके मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद बैनामा कराने के लिए भीड़ न जुटे इसके प्रबंध कर लिए गए हैं।
अब बैनामा के लिए ऑनलाइन एप्वाइंटमेंट दिया जाएगा। जिस वक्त बैनामा कराने वाला विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराएगा, उसी समय उसे बैनामा कराने की तारीख और समय ऑनलाइन ही बता दिया जाएगा। इस समय पर आकर वह अपना बैनामा करा सकेगा। इससे यहां भीड़ नहीं जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को पूर्वाह्न में यहां सर्वर ठप रहने से बैनामा नहीं हो सके। दोपहर तक लोग बैनामा के लिए बैठे रहे, इसके बाद अगली तारीख लेकर लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें