फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बहन को गर्मी से व्याकुल देख चढ़ा भाई का पारा, बहनोई को मारी कुल्हाड़ी

Fri, 21 Jun 2024 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला अचल में बिजली की कटौती और गर्मी के बढ़ते पारे ने घर में संग्राम करा दिया। बहन को गर्मी से परेशान देख भाई ने अपने बहनोई के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। घायल को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर हालत में फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। गांव नगला अचल निवासी अफसर खान ने बताया कि बेटे महरोज की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व अगोनापुर निवासी जहाना बेगम के साथ की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष से अनबन रहने लगी। बहू जहाना ने कुछ दिन पूर्व ही कहा था कि बिजली न आने की वजह से गर्मी में रहा नहीं जाता। ऐसे में हम लोग 10 दिन पहले ही नया इनवर्टर और बैटरी खरीद कर लाए, लेकिन बिजली न आने की वजह से वो भी चार्ज नहीं हो रहा। इसके कारण पंखा नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को पुत्रवधू के भाई जाकिर और शाकिर खान अपने कुछ साथियों के साथ घर पर आए। यहां बिजली न होने पर अपने जीजा के साथ बहस करने लगे और बहन को घर ले जाने की जिद पर अड़ गए। इसी कहासुनी में बात आगे बढ़ी तो घर के आंगन में रखी कुल्हाड़ी उठाकर शाकिर ने मेरे बेटे की पीठ पर वार कर दिया। इसके चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पति-पत्नी का पिछले कई माह से विवाद चल रहा था। तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें