फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उत्पीड़न से तंग महिला ने मायके में फंदा लगाकर दी जान

Fri, 21 Jun 2024 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ के कस्बा वसुंधरा में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला दो माह से मायके में ही रह रही थी। मृतका के पिता ने बेटी के पति व अन्य ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज मांगने व मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मूलरूप से नगला मांधाती थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी सुनील कुमार पिछले लगभग 20 वर्षों से वसुंधरा में रह रहे हैं। सुनील ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिवानी (22) का विवाह 4 दिसंबर 2023 को बड़े ही धूमधाम के साथ गांव खेड़ा निवासी पंकज के साथ किया था। उस समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया। कुछ समय बाद ही पंकज व अन्य ससुरालीजन बेटी को परेशान करने लगे। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करते हुए बेटी का मानसिक रूप से उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन

इसके चलते तीन माह पूर्व बेटी घर आ गई और यहीं रह रही थी। 19 जून को शिवानी की मौसी अनीता निवासी रतिभानपुर के यहां भागवत का भंडारा था। हम लोग भी गए थे और शिवानी का पति पंकज भी आया था। वहां पंकज की शिवानी के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने शिवानी को गालियां देते हुए पीट दिया। हम लोगों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को समझा दिया। बृहस्पतिवार को शिवानी वापस घर लौट आई और शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे कमरे में जाकर रस्सी के फंदे पर लटक गई। हम लोगों ने देखा तो फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
शिवानी के मामा बंटू यादव ने बताया कि ससुरालजनों के उत्पीड़न से परेशान होकर भांजी ने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें