फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विद्युत समस्याओं के निदान के लिए एसडीओ कार्यालय घेरा

विज्ञापन
जलेसर में किसान नेताओं ने एसडीओ कार्यालक का किया घेराव। संवाद - फोटो : भारोल बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा गेस का टेंकर। संवाद
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारियों ने सोमवार को क्षेत्र के किसानों की मांगों को लेकर विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। वहीं एसडीओ को दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। बाद में आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों का मुख्य विरोध नलकूपों की बिजली आपूर्ति और मनमानी कटौती को लेकर था। राष्ट्रीय महामंत्री गवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किसान राकेश पुत्र कंचन सिंह के नलकूप की लाइन दो माह पूर्व बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक विद्युत सप्लाई शुरू नहीं की गई। इसके अलावा किसानों ने मांग करते हुए कहा कि जलेसर क्षेत्र ताज ट्रपेजियम जोन के अंतर्गत आता है। यहां भारी विद्युत कटौती की जा रही है इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।
इसके साथ ही नलकूपों की बिजली सप्लाई को बढ़ाकर प्रतिदिन 15 घंटे करने, इसौली बिजली घर के अंतर्गत बाकलपुर पेट्रोल पंप का ट्रांसफार्मर नलकूप में दे दिया गया है वहां तत्काल प्रभाव से नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे उपखंड अधिकारी अजीत उपाध्याय को किसानों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने उन्हें करीब 2 घंटे तक घेरे रखा।
विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद जब एसडीओ ने समस्याओं के निराकरण के लिए 2 दिन का लिखित आश्वासन दिया तब जाकर किसान शांत हुए और धरना समाप्त कर अधिकारी को छोड़ा। इस दौरान धरना प्रत्येंद्र शाह सिसोदिया, पवन शर्मा, कर्मवीर सिंह यादव, अनिल गिरी गोस्वामी, रिंकू सिंह, दारा सिंह, योगेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें