फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आठ साल पहले मर चुके व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 09 Mar 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव खेरिया मकसूदपुर गांव में होली की पूर्व संध्या पर हुए एक विवाद में कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आठ साल पहले मरे एक व्यक्ति को भी आरोपी बना दिया है। जांच में खुलासा होने पर पुलिस अब इस मामले में गहनता से पड़ताल कर रही है। क्योंकि पुलिस को अंदेशा है कहीं प्राथमिकी द्वेषभावना के तहत तो दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


खेरिया मकसूदपुर निवासी रामवीर ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया होली की पूर्व संध्या पर तीन मार्च को पड़ोस की लड़की प्राची उनकी बेटी चंचल को गुझिया बनवाने के लिए अपने घर बुलाकर ले गई। यहां पर उनकी बेटी के साथ अनमोल, कुलदीप और दिनेश सहित अन्य लोगों ने अभद्रता की। बेटी के विरोध करने पर आरोपी हमलावर होते हुए गाली-गलौज करने लगे, बेटी का शोर सुनकर वह और उनकी पत्नी नीता, भाई हरप्रसाद पहुंच गए।

पहुंचते ही आरोपियों ने हमला कर दिया, जिसमें तीनों लोग चोटिल हुए हैं। रामवीर की थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में शामिल दिनेश की लगभग आठ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। आरोपियों का कहना है द्वेषभावना से दर्ज कराई गई प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कोतवाली प्रभारी संजय राघव ने कहा पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जांच में निर्दोष लोगों के नाम निकाल दिए जाएंगे और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें