राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव इमादपुर के प्राथमिक विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापिका पूजा शाक्य ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को बताया कि चोर स्कूल की रसोई में रखे 2 गैस सिलेंडर, स्टील की 30 थाली, करीब 35 गिलास सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचने पर सभी कमरों के ताले टूटे मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी मुकेश मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद