फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में किसान की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल

Wed, 04 Jan 2017 12:24 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बैंक में जांच करते अफसर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जैथरा स्थित एसबीआई शाखा में 27 दिसंबर को नगला रैंद गांव के किसान की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शिकायत पर मंगलवार को दो सदस्सीय टीम जांच को आई। सदस्यों ने ग्राहकों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली।  
विज्ञापन



नगला रैंद निवासी किसान रामवीर के मुताबिक वह कई दिनों से पैसे निकालने के लिए परेशान था। 27 दिसंबर को भी वह रकम निकालने बैंक गया था। घंटो लाइन में लगने के बाद जब वह काउंटर पर पहुंचा, तो कैश खत्म होना बता दिया गया। वह इसकी शिकायत करने बैंक मैनेजर के पास पहुंचा। आरोप है कि प्रबंधक ने उसकी  पासबुक फाड़ डाली। विरोध करने पर गार्ड के साथ मिलकर पिटाई भी कर दी।

पीड़ित रामवीर ने मामले की शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों को ई-मेल पर की थी। मंगलवार को एटा और हाथरस क्षेत्र के बैंक समन्वयक विकास शर्मा दो सदस्यीय टीम के साथ जांच के लिए एसबीआई की जैथरा शाखा पहुंचे, तो बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जांच टीम ने मौजूद ग्राहकों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जांच अधिकारी विकास शर्मा ने कहा कि जांच पूरी हुए बगैर कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें