जिला कासगंज सराफा एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह ने सराफा कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग सराफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया। वार्षिकोत्सव में उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही संगठन की शक्ति का एहसास कराती है। उन्होंने कहा कि देश में सराफा कारोबार पर संकट का समय है। अब कारोबारियों को खाता बहियों की लिखा पड़ी अधिक बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि सराफा कारोबारी सजग होकर कार्य करें और एकजुटता बनाए रखें।
प्रदेश संरक्षक सूर्य प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रवाल एवं संयुक्त महामंत्री अजय गर्ग ने कहा कि अधिक से अधिक कारोबारी वाणिज्यकर में अपने पंजीयन कराएं और कारोबार को अच्छे प्रकार से करें। वार्षिकोत्सव में जिला महामंत्री दीपक गुप्ता ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की।
समस्त अतिथियों को जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध पल्तानी, जिला संयोजक योगेश गौड़, महामंत्री दीपक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अमित गौड़, समीर गौड़, तपन बिड़ला, राहुल बिड़ला, सुधीर माहेश्वरी ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सरवन कुमार, आशीष केला, वरुण जैन, गिरीश कुमार, सौरभ वर्मा, विवेक वर्मा, तपन बिड़ला, विपुल गर्ग, संजय अग्रवाल, जाकिर भाई मौजूद रहे। संचालन मनोज गुप्ता ने किया।