अलीगंज के डीएवी मैदान में कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करते विधायक एवं संघ पदाधिकारी।
- फोटो : अलीगंज के डीएवी मैदान में कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करते विधायक एवं संघ पदाधिकारी।
एटा। अलीगंज के डीएवी मैदान में रविवार को शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को इसकी तैयारियां पूरी की गईं।
विभाग प्रचारक सौरभ व विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने मैदान में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। विभाग प्रचारक सौरभ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्ष पूर्ण होने पर अपने शताब्दी सत्र में प्रवेश कर रहा है। संघ के कार्य विस्तार के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में आरएसएस के कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर टोलियों का गठन किया जा रहा है।
रविवार को यहां शंखनाद नाम से कार्यक्रम में शाखा टोलियों का एकत्रीकरण किया जाएगा। अलीगंज विकासखंड में सभी 93 ग्राम पंचायत में शाखा टोलियों का निर्माण किया जाएगा। अभी तक 863 पंजीकरण किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में 1001 स्वयंसेवकों के पहुंचने का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि जातियों में बंटे हिंदू समाज को एकसूत्र में पिरोने का एजेंडा है। हर शहर, हर कस्बे और हर गांव में संघ की शाखा होनी चाहिए। स्वयंसेवकों को आगे बढ़कर समाज का नेतृत्व करना चाहिए। देश की प्रगति के लिए काम करना चाहिए। हमें सभी मतभेदों को भुलाकर सभी नागरिकों को राष्ट्र और समाज कल्याण के लिए काम करना है। ब्लॉक प्रमुख पति अशोक रतन शाक्य, पूर्व चेयरमैन बृजेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सूर्यकांत आदि मौजूद रहे।
क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रवासी आकर देखें की संघ किस प्रकार अपने कार्य में लगा रहता है।