फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फाइनल में भिड़ेंगी डीएफए और ब्राइटलैंड की टीम

Sat, 01 Feb 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जीआईसी के मैदान पर फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी। - फोटो : जीआईसी के मैदान पर फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
एटा। जीआईसी के मैदान में एटा महोत्सव के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें डीएफए एवं ब्राइटलैंड ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल में डीपीएस एवं ब्राइटलैंड के मध्य खेला गया। ब्राइटलैंड टीम 1-0 से विजय रही। दूसरा मैच डीएफए एवं जीआईसी क्लब के मध्य खेला गया। इसमें डीएफए ने मैच जीता। दोनाें टीमों के खिलाड़ियों का एसके डिग्री कॉलेज के सचिव विजय कुमार ने उत्साहवर्धन किया। शीघ्र ही एसके स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में एक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की।
विज्ञापन

जिसमें विजेता टीम को 31000, उपविजेता को 21000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11000 रुपये का पुरस्कार देने को कहा। फुटबॉल संघ के सचिव राजीव यादव, अनूप दुबे ने विजय यादव को सम्मानित किया। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, रणवीर सिंह यादव, सतेंद्र कश्यप, डॉ. ललित द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें