एटा। अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला तारा में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को तीसरे दिन कैंप लगाया। इसमें 73 मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। बुखार पीड़ितों में से 40 की मलेरिया और 7 की डेंगू की जांच कराई गई।
क्षेत्र के गांव नगला तारा में बीमारी फैलने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कैंप लगाकर मरीजों की जांच की थी। इसके बाद से कैंप लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लोगों की लगातार जांच कर रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिवकुमार राजपूत ने कहा कैंप में आने वाले मरीज वायरल बुखार, खांसी-जुकाम से पीड़ित हैं।
मलेरिया या डेंगू होने की आशंका पर उन मरीजों की जांच कराई जा रही है। कैंप में सभी मरीजों को दवा का वितरण किया जा रहा है। कैंप में डॉ. सलमान अली, फार्मासिस्ट ललित कुमार, एलटी रोहित कुमार, स्टाफ नर्स अनिल कुमार, धर्मवीर सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी रहे।