फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प

Tue, 29 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब्राह्मण सभा का होली मिलन समारोह मंगलवार को अरुणानगर स्थित अतिथि निवास में आयोजित हुआ। इसमें समाज के लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस दौरान विचार गोष्ठी में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समीश गौतम ने कहा कि जब समाज की कोई बात आती है, तो सभी समाज के लोगों को एक मंच पर आ जाना चाहिए। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर ध्रुव पाराशर ने कहा कि समाज जब एकजुट होगा, तो समाज के लोग ताकतवर होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ, नीरज किशोर मिश्रा, अशोक पांडेय, अरुण दीक्षित ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राजकुमार पाठक ने की। इस मौके पर उमाकांत तिवारी, आलोक शर्मा, आदर्श मिश्रा, मुकेश भारद्वाज, विनीत भारद्वाज, प्रवेश मिश्रा, माधव पचौरी, अर्पित उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, सुनील तिवारी, लोकेश पचौरी, शिवम तिवारी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें