कचहरी रोड स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में अगले महीने से एटीएम सुविधा शुरू होने जा रही है। डाकघर में एटीएम मशीन लग चुकी है, बस कनेक्टिविटी का इंतजार है। एटीएम सुविधा शुरू होने से जिले के छह लाख डाकघर खाता धारकों को अब जिला मुख्यालय आते समय कैश कैरी करने की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक अब एटीएम कार्ड से कैश निकाल कर आसानी से निकाल सकेंगे।
डाकघर अधीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि मुख्य डाक घर में 31 मार्च से एटीएम सुविधा शुरु होनी थी, लेकिन आगरा रीजन के सीबीएस होने की देरी के कारण ग्राहकों को अब डाकघर में एटीएम सुविधा अप्रैल से मिलनी शुुरू हो जाएगी। कासगंज में एटीएम सुविधा शुरू होने के बाद उसकी तकनीकी खामियों को जानने और उन्हें दूर करने के अलावा आगरा रीजन के सीबीएस होने का इंतजार है।