फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 8 पीएम ब्लैक ब्रांड शराब की बिक्री रोकी

Thu, 12 Nov 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां क्षेत्र के गांव किशोरपुर में तीन युवकों की शराब पीकर मौत के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची हुई है। एहतियातन 8 पीएम ब्लैक ब्रांड की बिक्री 15 किलोमीटर के दायरे की दुकानों पर रोक दी गई है। आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीमें दुकानों पर स्टॉक की चेकिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी अजीत, जीतू और शिवकुमार ने अपने चौथे दोस्त लोकेंद्र की बुधवार को सगाई में भाग लिया। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव के ही प्राइमरी विद्यालय के पास शराब का सेवन किया। कुछ देर बाद तीनों की मौत से खलबली मच गई। पुलिस और आबकारी टीमों ने जांच की। मौके से 8 पीएम ब्लैक अंग्रेजी ब्रांड की दो बोतलें, ग्रेट ब्रांड की वोदका, मस्ती ब्रांड की देसी शराब के टेट्रा पैक और भांग के मुनक्का की पैकेट मिली हैं।
जांच में सामने आया है कि इन सभी पदार्थों के एक साथ सेवन से तीनों युवकों की तबीयत बिगड़ी और उनकी जान चली गई। घटना के बाद बुधवार की रात आबकारी विभाग के उप निदेशक ने घटनास्थल का जायजा लिया। मिथाइल टेस्ट में जहरीली शराब की पुष्टि नहीं हुई है और न हीं अन्य किसी व्यक्ति के मरने की बात सामने नहीं आई है। जांच होने तक निधौली कलां के मनौरा चौराहा स्थित शराब की दुकान को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें