एटा। नयागांव पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में दो हजार रुपये वापस कराए हैं। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। सीओ साइबर नीतीश गर्ग ने बताया कि साइबर अपराध की रोकथाम और ठगी गई धनराशि वापस कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नयागांव थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने साइबर ठगी की शिकायत की थी। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में दो हजार रुपये वापस करा दिए। संवाद