एटा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वृहद पुनरीक्षण का कार्य बीएलओ के माध्यम से किया जा रहा है। बीएलओ प्रतिदिन रोज पुनरीक्षण कार्य की ऑनलाइन निगरानी कर रहे हैं। निगरानी के दौरान 11 बीएलओ ई-बीएलओ एप पर अनुपस्थित मिले जिनका वेतन रोक दिया गया है।
एसडीएम सदर विपिन कुमार ने 11 बीएलओ के वेतन रोकने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। बताया कि बीएलओ की ड्यूटी वृहद पुनरीक्षण का कार्य ई-बीएलओ एप पर कराने के लिए लगाई गई है। अलग-अलग विकास खंड के 11 बीएलओ एप पर अनुपस्थित मिले।
इनमें मारहरा विकासखंड में शिक्षामित्र शिवरानी, सहायक अध्यापक मीतू उपाध्याय, ममता गोला, विकास खंड निधौली कलां में शिक्षामित्र कमलेश कुमारी, सहायक अध्यापक मनोज कुमार और रिंकी यादव विकासखंड शीतलपुर में शिक्षामित्र धीरेंद्र कुमार उपाध्याय, मंजूरानी, सहायक अध्यापक मंजू और विकासखंड सकीट में शिक्षामित्र संतोष और सहायक अध्यापक विनय यादव का वेतन रोक दिया गया है।
इसके लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को संस्तुति भेज दी गई है। साथ ही एक प्रतिलिपि बीएसए दिनेश कुमार को भी भेज दी गई है।