नगला परशुराम में घर में निकले सांप का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत वीडियोग्रेब
एटा। अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला परशुराम में सोमवार की देर शाम अवनीश यादव के मकान में करीब पांच फीट लंबा सर्प दिखने पर खलबली मच गई। सर्प को देख परिजन घबरा गए। वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सर्प को पकड़कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। टीम में एसआई संजय कुमार, वन रक्षक शैलेश कुमार और धर्मेंद्र शामिल थे। संवाद