फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धोखाधड़ी कर अधिवक्ता के खाते से निकाले 88237 रुपये

Fri, 27 Jun 2025 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी करते हुए एक अधिवक्ता के खाते से 88237 रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड चुंगी निवासी पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह अधिवक्ता हैं। उनका एक बचत खाता आईसीआईसीआई बैंक शाखा में संचालित है और क्रेडिट कार्ड भी है। 31 अगस्त 2024 को कार्ड के माध्यम से ठगी करते हुए साइबर ठगों ने 3 बार में 88237 रुपये निकाल लिए। जबकि क्रेडिट कार्ड उनके पास ही था। पहला आहरण होने के बाद ही कार्ड को ब्लॉक कर दिया गया था। उसके बाद भी दो आहरण किए गए।
विज्ञापन

शाम को घर पहुंचा तो मोबाइल पर आए मैसेज के माध्यम से ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद 1930 पर कॉल और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। 1 सितंबर को कोतवाली नगर में तहरीर दी। 13 सितंबर को थाना साइबर क्राइम को ये प्रेषित की गई। अब जाकर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच में कुछ विलंब हुआ, इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें