फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रूट डायवर्जन लागू, शहर के अंदर से गुजरते रहे भारी वाहन

Sat, 22 Aug 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
रूट डायवर्जन होने के बाद भी रात के नौ बजे के बाद शहर में पहुंचे ट्राला को वापस कराते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
एटा। कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए डायवर्जन 24 अगस्त की शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा। हालांकि शुक्रवार रात शहर के अंदर से बड़े और भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा। शनिवार को पुलिस ने सख्ती शुरू करते हुए डायवर्जन का पालन कराया।
विज्ञापन

डायवर्जन के तहत अलीगढ़, पिलुआ, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, शिकोहाबाद और टूंडला की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इन्हें एटा बाईपास समेत विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। अलीगढ़ और पिलुआ से मैनपुरी जाने वाले भारी वाहन एटा बाईपास से जाएंगे, जबकि फिरोजाबाद जाने वाले वाहन मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर निकलेंगे। एटा से बदायूं और बरेली जाने वाले भारी वाहनों को ओनघाट चौकी, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा और कादरगंज मार्ग से भेजा जाएगा। मैनपुरी से आने वाले भारी वाहन एटा बाईपास होकर अलीगढ़ की ओर जाएंगे।
कासगंज से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन सौरभ ढाबा से अमांपुर, एटा बाईपास, मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर जाएंगे। शिकोहाबाद से एटा आने वाले भारी, हल्के और आवश्यक वस्तुओं ले जाने वाले वाहनों को घिरोर-मैनपुरी मार्ग से संचालित किया जाएगा। टूंडला से आने वाले वाहनों को फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली, मलावन, एटा बाईपास, सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा होकर बदायूं-बरेली भेजा जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार, रविवार और सोमवार को एटा-कासगंज मार्ग वन-वे रहेगा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि रूट डायवर्जन शुक्रवार की रात आठ बजे ही लागू कर दिया गया था। जानकारी नहीं होने के कारण अगर कोई वाहन शहर के अंदर से गुजरा भी तो यातायात पुलिस ने उसको संबंधित मार्ग से गुजरने की जानकारी देकर वापस कर दिया।
-
महाराणा प्रताप चौक से संचालित हो रही रोडवेज-
रोडवेज बसों को महाराणा प्रताप चौराहा रेलवे ओवरब्रिज से शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मैनपुरी की ओर से आने वाली बसें आरटीओ ओवरब्रिज से बाईपास होकर निकलेंगी। गंजडुंडवारा, अलीगंज और अमांपुर मार्ग से आने वाली रोडवेज बसें भी शहर में प्रवेश किए बिना महाराणा प्रताप चौक से ही संचालित होंगी। प्रशासन ने लोगों से यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित रूट की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें