फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दिनदहाड़े लूट: टॉयलेट में दो ने पकड़ा... तीसरे ने पैसे निकाले, लोगों ने एक को दौड़ाकर दबोचा

Tue, 16 Jan 2024 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में मेडिकल कॉलेज में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। टॉयलेट में दो युवकों ने तीमारदीार को पकड़ा। तीसरे ने जेब से पैसे निकाले। लोगों ने एक को दौड़ाकर दबोच लिया। 
विज्ञापन
Etah: पकड़ा गया लुटेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां तीन बदमाश एक तीमारदार को टॉयलेट में पकड़ लिया। दो ने उसे दबा लिया तीसरे ने जेब से पैसे निकाल लिए। भागने लगे तो पीड़ित ने शोर मचा दिया। लोगों ने एक को दौड़ाकर दबोच लिया। हालांकि दो साथी भाग निकले। 

विज्ञापन


मूल रूप से रिजोर थाना क्षेत्र के गुमानपुर गांव निवासी धीरज कुमार के साथ घटना हुई। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी सुजाता का प्रसव कराने के लिए अस्पताल आया है। उसके पास 20 हजार रुपये की नकदी थी। इसे पेशाब लगी। इस पर वह बर्न यूनिट के सामने पेशाब करने के लिए गया। 

इसी बीच यहां तीन युवक आ गए। दो ने उसे पकड़ लिया। उसके हाथ व मुंह दबा लिया। जबकि तीसरा जेब खंगालने लगा। जेब में रखे 20 हजार लेकर तीने भागने लगे। मौका देखकर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने एक को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि दो साथी पैसे लेकर भाग निकले। 
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम प्रांजय, निवासी एमपी नगर बताया। वहीं साथियों के नाम आदित्य व अरमान निवासीगण बाबूगंज बताया। पुलिस फरार दोनों साथियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें