फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहे मजदूर की करंट से मौत

Tue, 16 Jan 2024 04:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहे मजदूर को ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया। गंभीर हालत होने पर मजदूर को मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां मृत घोषित कर दिया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला छत्तर निवासी अशोक कुमार (35) की करंट लगने से मौत हुई है। परिजन ने बताया कि गांव के ही लक्ष्मण सिंह के निर्माणाधीन मकान पर कार्य करने के लिए गया था। यहां काम करने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई। इसकी वजह से करंट लग गया और जमीन पर गिर गया। करंट लगने के साथ ही चीख पुकार मच गई, किसी तरह से वाहन की व्यवस्था करके मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद मृत बता दिया।
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवक गांव में निर्माणाधीन मकान पर कार्य कर रहा था तभी करंट की चपेट में आ गया। इसकी वजह से मौत हो गई। परिजन की ओर से सूचना दी गई, शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें